Press "Enter" to skip to content

गल्ला व्यापारी की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने किया हंगामा/ Shivpuri News

शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क की सीमा में िस्थत एक पेड़ पर नगर के फतेहपुर निवासी गल्ला व्यापारी की लाश लटकी मिली। लाश की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाश गल्ले का काम करने वाले लक्ष्मण धाकड़ पुत्र बद्री धाकड़ निवासी फतेहपुर की बताई गई है जो बीती शाम 4 बजे ग्राम मोहरा से शिवपुरी के लिए निकला था, लेकिन बाद में मोबाइल की लोकेशन मिलना बंद हो गई थी। नेशनल पार्क के समीप लोकेशन मिल रही थी, लेकिन रात अधिक हो जाने के बाद कोई सुराग नहीं लग सका था। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने जब शिवपुरी-झांसी रोड किनारे एक बाइक खड़ी देखी तो तलाश शुरू की इस दौरान मोबाइल मिला। बाद में मौके पर लोग जमा हो गए और देखा तो पेड़ पर लाश लटकी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। व्यापारी ने किस वजह के चलते यह घातक कदम उठाया इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। फतेहपुर के रहने वाले लक्ष्मण धाकड़ के इस तरह से पेड़ पर लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 


 

वहीं जिला अस्पताल के सामने मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया और चक्काजाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि लक्ष्मण की हत्या की गई है। मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों को समझाईश दी जिसके बाद जाम खोला गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!