
शिवपुरीं समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान अपने डेढ़ सैंकड़ा समर्थकों को लेकर ढोल-ढमाकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी एवं शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के समक्ष जिला कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच पर घोषणा के साथ शामिल हुए तथा अफजल खान ने मंच से कहा कि बे आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अपने समर्थकों के साथ सक्रिय भूमिका निभायेंगे इस अबसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।




