Press "Enter" to skip to content

लायनेस क्लब साउथ द्वारा शिशु वार्ड में सर्दी से बचाव को लेकर बांटे गए कंबल / Shivpuri News

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब के प्रांतपाल आलोक अग्रवाल के आह्वन पर डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट के तहत 19 से 26 दिसम्बर तक आओ बनें सेंटा के रूप में गरीब, निर्धन, निराश्रित, शिशु, अस्पताल के मरीज, असहायों की सेवा आदि प्रोजेक्ट पर कार्य करने को लेकर अभियान चलाया गया।

 

 इस अभियान को लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष के.एम. अग्रवाल सहित लायनेस क्लब साउथ अध्यक्षा सीमा गोयल, सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी के द्वारा सार्थक बनाया गया और ऐसे जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव को लेकर गर्म वस्त्रों का वितरण किया जिसमें हरेक लायन्स व लायनेस क्लब के द्वारा योगदान दिया गया और प्रत्येक सदस्य ने इसमें अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए प्रत्येक सदस्य के घर से कंबल और घर के वह वस्त्र जो अनुपयोगी थे एकत्रित किए गए जिन्हें आश्यकता और जरूतमंदों के बीच वितरित किया गया।

 

 इसी क्रम में जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में लायनेस क्लब साउथ की अध्यक्षा श्रीमती सीमा-गंगाधर गोयल द्वारा अपने पुत्र के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में शिशु वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और उनके नवजातों को सर्दी बचाव को लेकर गर्म कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया ताकि इस दुनिया में जन्म लेना वाला नवजात सर्दी का सामना ना करें और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। इस सेवा कार्य में गोयल परिवार के द्वारा जच्चा बच्चा वार्ड डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में कंबल वितरण लायंस परिवार के सहयोग से किय गया जिसमें कार्यक्रम संजोयक प्रवीण-स्मिता गुप्ता, दीपेश-प्रीति अग्रवाल का विशेष आभार रहा और सभी लायंस एंड लॉयनेस पीएसटी टीम 20-21 की मौजूदगी में यह सेवा गतिविधि की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!