Press "Enter" to skip to content

दृढ़ संकल्प के साथ काम करें, सफलता जरूर मिलेगी: परिहार / Shivpuri News

 
शिवपुरी। स्वतंत्र हिंदू राष्ट्र जुझौतीखंड के संस्थापक महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती रविवार को सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई।

कार्यक्रम
में समाज के सेवा से रिटायर हुए शासकीय सेवकों का शॉल-श्रीफल और माता
गजानंद की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिटायर पुलिस
उपनिरीक्षक मलखान सिंह परिहार ने अपने जीवन के संघर्ष की कहानी बताई।
उन्होंने समाज के युवाओं से कहा कि जीवन में उपलब्धि हासिल करने है तो दृढ़
संकल्प लेकर चलें, सफलता जरूर मिलेगी।’

जीवन में
असंभव कुछ भी नहीं है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें तो मंजिल तक
पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह
रघुवंशी ने कहा कि समाज कोई भी हो, हमेशा संगठन को महत्व देंगे। संगठित
होकर रहेंगे तो मजबूत रहेंगे। समाज बिखरा तो देश बिखर जाएगा। उन्होंने सबका
साथ सबका विकास वाली धारणा पर काम करने की बात कही।

वहीं
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि खंगार समाज की हर संभव मदद की है और
हमेशा करता रहूंगा। कार्यक्रम में इसी साल रिटायर हुए एसआई मलखान सिंह
परिहार, फॉरेस्ट से रिटायर लेखापाल टेकसिंह परिहार, फॉरेस्ट से रिटायर
ड्राइवर कैलाश परिहार, आईटीबीपी से रिटायर फौजी सुरेश सिंह और द्वारका सिंह
परिहार खैराघाट करैरा आदि को सम्मानित किया गया।

बदरवास,
बैराड़, पोहरी में भी मनाई जयंती महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती के
उपलक्ष्य में जिले के बदरवास, बैराड़, पोहरी सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम
आयोजित किया गया। शिवपुरी के फतेहपुर स्थित श्रीराम वाटिका में जयंती के
साथ सम्मान समारोह रखा गया। बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार
जयंती मनाई गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए नशा मुक्ति का दिया संदेश

कार्यक्रम
में करैरा से आए भरत सिंह परिहार और रामसिंह ने भक्तिगीत और लोकगीतों की
प्रस्तुति दी। वहीं बदरवास में आरआई रमेश परिहार ने महाराजा खेतसिंह के
जीवन पर लोकगीत के जरिए प्रकाश डाला। समाज के लोगों ने सामाजिक कुरीतियां
दूर करने और नशा मुक्ति पर विशेष जोर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!