
शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क में राजगुरु शाखा का वार्षिक
उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता विवेक तिवारी ने कहा कि सन
1925 में देश भक्त केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्षों से शोषित, पीड़ित,
अपमानित हिंदू समाज को एक करने और भारत मां की सेवा करने के साथ अपनी मां
को गुलामी से मुक्त करने के लिए संघ की स्थापना की।
उन्होंने
कहा कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने विश्व का अध्ययन करने के बाद इस कार्य
को छोटे- छोटे बच्चों से शुरू किया। जिसका लाभ सबके सामने है। यहां आने से न
केवल बौद्धिक विकास होता है वरन हम अपने व्यक्तित्व को भी निखारने का काम
कर सकते हैं।इस अवसर पर योग, सूर्य नमस्कार, दंड प्रहार, शक्ति व अन्य
कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।




