
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बड़ोदी क्षेत्र में रहने वाला एक नाबालिग लापता हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लापता नाबालिक के पिता ने बताया कि 27 सिंबर को शाम के समय उसका 15 वर्षीय पुत्र बाइक मांगकर ले गया लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, जिस पर चिंता हुई तो खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों को शक है कि उनके लड़के को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लापता नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment