Press "Enter" to skip to content

शहर के तीन स्थानों पर लगाए सैनिटाइज स्टेशन / Shivpuri News

 िशवपुरी। कुछ दिनों पहले क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पहल करते हुए समूह के सदस्यों से शहर के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर वहां पर आमजन के लिए सैनिटाइज स्टेशन स्थापित करने के लिए चर्चा की गई थी। अभी जिले में कोरोना से बचाव के लिए रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है। शहर के व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने भी इसमें रूचि लेते हुए अभियान में भागीदारी की और शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

सोमवार को शहर के 3 व्यस्त स्थानों पर सैनिटाइज स्टेशन स्थापित किए गए जिनका शुभारंभ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए एल शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमिताभ त्रिवेदी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल, व्यापारी रमेश अग्रवाल सहित क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के अन्य सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

पूर्व में गांधी पेट्रोल पंप के पास सैनिटाइज स्टेशन स्थापित कर इसकी शुरुआत की गई थी सोमवार को रोटरी क्लब द्वारा ग्वालियर बायपास और कोर्ट रोड गांधी चौक पर सैनिटाइजेशन स्टेशन लगवाया गया है। इसके अलावा सदर बाजार टेकरी पर भी सैनिटाइज स्टेशन लगवाया गया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की पहल पर यह सैनिटाइज स्टेशन तैयार कराया गया और शहर में जगह-जगह इन्हें स्थापित करके आमजन को समर्पित किया गया है क्योंकि शहर के व्यस्ततम स्थानों से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं। अभी कोरोना की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है ऐसे में आमजन की सुविधा के लिए यह सैनिटाइज स्टेशन लगाए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!