Press "Enter" to skip to content

गुमशुदा पत्नी को ढूंढने धाैलपुर जाने के लिए महिला एसआई ने दस हजार लिए, निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली पुलिस थाने में पदस्थ महिला एसआई द्वारा
राजस्थान के धौलपुर में पत्नी को ढूंढने के लिए युवक से 10 हजार रुपए की
रिश्वत ले ली। युवक ने ग्वालियर आईजी से मामले की शिकायत कर दी और रिश्वत
लेते हुए वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल
ने एसआई प्रियंका जैन को तत्काल निलंबित कर दिया है। मामले की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया को सौंप दी है।

जानकारी
के मुताबिक उदय भूषण सिंह पुत्र केबी सिंह निवासी मनियार बायपास टोल टैक्स
के पास राजीव नगर शिवपुरी की पत्नी 5 अगस्त 2020 को घर से बिना बताए चली
गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस थाने में गुमशुदगी के बाद पुलिस ने ढूंढने का
प्रयास नहीं कर रही थी। उदय भूषण ने अपनी पत्नी राजस्थान के धौलपुर में
होने की बात कही। लेकिन जांच कर रहीं कोतवाली की महिला एसआई प्रियंका जैन
ने धौलपुर जाने के लिए युवक के सामने बीस हजार रुपए की मांग रख दी।

एसआई
जैन ने 8 दिसंबर को उदय भूषण को बुलवाया। एक गाड़ी में महिला एसआई और उदय
भूषण के बीच रिश्वत को लेकर बातचीत हुई, जिसका वीडियो उस दौरान बना लिया।
जिसमें दस हजार रुपए बतौर रिश्वत युवक ने गिनकर दिए हैं। जबकि शेष दस हजार
रुपए धौलपुर से लौटकर देने की बात कही है।

उदय
भूषण ने सोमवार को ग्वालियर आईजी से मामले में लिखित शिकायत की है। शिकायत
के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एसआई प्रियंका जैन को निलंबित कर जांच
एएसपी को सौंप दी है। इस मामले में एसपी राजेश सिंह का कहना है कि वीडियो
के आधार पर फिलहाल एसआई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी
को सौंपी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!