
शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस ने भाभी से दुष्कर्म के मामले में
एक साल से फरार देवर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पति सहित सास व सुसर
के खिलाफ भी प्रताड़ना का आरोप लगाया था। कुछ दिन पहले पति को भी पुलिस
गिरफ्तार कर चुकी थी।
महिला ने जुलाई 2019 में
अपने ही देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में पति व
सास, ससुर पर भी प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज था। मामले में देवर
दिलीप राजावत को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि प्रताड़ना के
आरोप में पति रविंद्र राजावत को 22 दिसंबर को पकड़ लिया है। वहीं सास
मुन्नी बाई और ससुर अशोक की हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है।






Be First to Comment