Press "Enter" to skip to content

बाइक की टक्कर स महिला घायल, इलाज के बाद थाने पहुंचकर दर्ज करवाई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत गनियार बडेरा रोड पर एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए महिला में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उसका घर पर इलाज चला। सही होने पर महिला ने करीब दो माह बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

इमरती बाई पत्नी मोहनलाल प्रजापति व जमुना बाई प्रजापति 12 अक्टूबर को शम के समय किसी काम से जा रही थीं। तभी पीछे से बाइक चालक खेमसिंह कुशवाह ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए महिलाओं में टक्कर मार दी जिससे दानां महिलाएं जमीन पर गिर गई आैर चोटिल हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। घायलों को लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां से इलाज कराकर घर आ गई और घर पर ही इाज चलता रहा। ठीक होने के बाद महिला थाने गई और मामले में बाइक चालक खेमसिंह कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!