
शिवपुरी। गाजीगढ़ धौरिया गांव में गिट्टी क्रेशर पर मजदूर के
गुप्तांग में कंप्रेशर से हवा भरने वाले दूसरे युवक को गोवर्धन थाना पुलिस
बैतूल से गिरफ्तार कर लाई है। जबकि एक व्यक्ति काे पुलिस ने पहले ही पकड़
लिया था। घटना में शामिल क्रेशर इंचार्ज सहित चार लोग फरार चल रहे हैं।
गोवर्धन थाना पुलिस बैतूल पहुंची जहां से रवि अमरुते को बुधवार को गिरफ्तार
कर लाई है।
गोवर्धन थाना प्रभारी अरविंद सिंह
चौहान टीम के साथ बैतूल पहुंचे। बैतूल का दूसरा युवक अभी नहीं मिल पाया है।
जबकि अन्य को हिमाचल सहित अलग-अलग जगह से पकड़कर लाना है। बता दें कि
परमानंद धाकड़ ने दो महीने की मजदूरी मांगी थी। जिसे लेकर क्रेशर इंचार्ज के
कहने पर पांच अन्य लोगों ने कंप्रेशर से गुप्तांग में हवा भर दी। डेढ़
महीने इलाज चलने के बाद परमानंद की मौत हो गई है।




