
शिवपुरी। मनपुरा बस स्टैंड पर दो युवक बाइक से उतरकर सड़क पर
खड़े हो गए। इसी दौरान स्कूटी सवार ने दोनों में टक्कर मार दी। हादसे में एक
को गंभीर चोट आई है और दूसरा स्थानीय अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी
के मुताबिक आनंद लोधी (18) पुत्र श्रीपत लोधी निवासी भुवरा मनपुरा अपने
साथी प्रदीप लोधी निवासी नयाखेड़ा भौंती मंगलवार की शाम 7 बजे मनपुरा बस
स्टैंड पर पहुंचे और बाइक साइड में खड़ी करके सड़क पर खड़े हो गए। तभी स्कूटी
क्रमांक एमपी33 एमसी8439 के चालक ने दोनों में टक्कर मार दी। हादसे में
आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी
रैफर किया है।






Be First to Comment