Press "Enter" to skip to content

जिले के 842 गांवों में पहुंचेगा मड़ीखेड़ा का पानी, चैन्नई की एलएंडटी कंपनी को 828.16 करोड़ में मिला टेंडर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के 842 गांवों में मड़ीखेड़ा का पानी पहुंचाने के लिए 400 किमी की स्टील पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसक लिए चैन्नई की एलएंडटी कंपनी को 828.16 करोड़ में टेंडर मिला है। इसके लिए जल निगम मर्यादित ने वर्क ऑर्डर के लिए कंपनी को 22 दिसंबर को पत्र भेज दिया एवं 21 दिन के अंदर वर्क ऑर्डर जारी हो जाएगा।

इस नल जल योजना से कोलारस विधानसभा के 359 गांवों के ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा जबकि शिवपुरी के 222, पोहरी व करैरा के 206 और पिछोर के 50 गांवों में नलों से पानी की सप्लाई होगी। योजना के संबंध में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हो गई है। जनवरी महीने में मुख्यमंत्री इस नल जल योजना का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। कंपनी को काम काम जनवरी 2024 में पूरा करके देना होगा

11% कम पर हुआ टेंडर

मप्र जल निगम भोपाल ने शिवपुरी जिले की उक्त नल जल योजना के लिए 931.34 करोड़ का टेंडर जारी किया था। तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें एलएंडटी कंपनी ने 11% ब्लो रेट डाली जिससे योजना के काम की लागत घटकर 828.16 करोड़ रुपए रह गई है। इससे सरकार को फायदा हुआ है। बता दें कि योजना की डीपीआर के तहत प्रशासकीय स्वीकृति 1096.96 करोड़ रुपए मिली थी। शेष राशि 6% सुपरविजन चार्ज, 10% जीएसटी व अन्य पार्ट के रूम में शामिल हैं। 

 

कंपनी की सर्वे टीम शिवपुरी आई

एलएंडटी कंपनी को एलओए लेटर जारी हो गया है, जिसमें सिक्योरिटी राशि व एग्रीमेंट के लिए 21 दिन का समय दिया है। वर्कऑर्डर जारी होने के

बाद कंपनी को 36 महीने में काम कंप्लीट करके देना होगा। कंपनी की सर्वे टीम शिवपुरी आ गई है। जनवरी के पहले सप्ताह से सर्वे शुरू हो जाएगा।

-अनंत शर्मा, जीएम, जल निगम पीआईयू ग्वालियर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!