
िशवपुरी। नगर में स्थानीय ठाकुर बाबा ग्राउंड पर राष्ट्रीय
स्वयं संघ के स्वयं सेवकों ने ठाकुर बाबा शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघ चालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व
गुरु गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस
अवसर पर खंड चालक अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा अपने स्वयंसेवकों को शाखा के
बारे में बताया कि संघ का कार्यकाल 1925 से शुरू होकर आज 95 वर्ष पूर्ण हो
गए हैं। विश्व का यह सबसे बड़ा हिंदू संगठन है। भारत में ही नहीं अपितु
विश्व के 39 देशों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक कार्य कर रहे
हैं। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को जोड़ना है। वहीं हिंदू समाज को एकता में
बांधने के उद्देश्य शाखाओं का कार्यक्रम नित्य नियत समय पर किया जाता है।
सूर्य नमस्कार सहित खेलों का किया आयोजन
शाखा
में आने वाले स्वयंसेवक अनुशासन संस्कार समरसता वर्धा ग्रित धार्मिक जागरण
जैसे कई कार्य करने की भावना पैदा होती है। वार्षिक उत्सव के अवसर पर
स्वयंसेवकों द्वारा समता योग क्रिया दंड संचालन सूर्य नमस्कार एवं खेलों के
प्रयोग नगर के गणमान्य नागरिकों के समक्ष किए गए।
इस
अवसर पर खंड कार्यवाह नागेंद्र शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य
जितेंद्र, शारीरिक विकास प्रमुख विकास तोमर, डॉ. तुला राम यादव, बौद्धिक
प्रमुख मधुसूदन, प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा, अंकित शर्मा, राजकुमार,
कार्तिक, कान्हा, भावेश यादव आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।






Be First to Comment