
शिवपुरी/ भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा शिवपुरी के प्रबंध समिति के निर्वाचन हेतु आजीवन सदस्यों की अनंतिम सूची उपरांत अब संशोधित अंतिम सूची जारी की गई है। उक्त सूची का अवलोकन एनआईसी शिवपुरी की बेवसाइट पर किया जा सकता है।
कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी शिवपुरी केे अध्यक्ष द्वारा 07 दिसम्बर को आयोजित बैठक मे दिए गए निर्देशानुसार प्रबंध समिति के निर्वाचन हेतु पंजीकृत आजीवन सदस्यों की अन्नितम सूची जारी की गई थी। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा शिवपुरी मे पंजीकृत समस्त आजीवन सदस्यों को सूचित किया गया था कि वे 28 दिसम्बर तक सूची का अवलोकन कर अपनी सदस्यता सुनिश्चित कर लें। जिन आजीवन सदस्यों के नाम अन्नितम आजीवन सदस्यता सूची में नही है वे आजीवन सदस्यता की रशीद/राष्ट्रीय शाखा द्वारा जारी प्रमाणपत्र सहित आवेदन देकर अपना नाम आजीवन सदस्यता सूची में शामिल करवा सकते है। 28 दिसम्बर अन्नितम सूची में नाम जुडवाने हेतु प्राप्त दावे आपत्तियों को निराकरण उपरांत भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा शिवपुरी के आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची 29 दिसम्बर को जारी की जा चुकी है।




