Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: चार लाख की शराब जब्त, अबकारी विभाग ने की कार्यवाही / Gwalior News

ग्वालियर की आबकारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जलालपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में गुड़ लहान और हाथ भट्टी शराब जब्त की है। आबकारी पुलिस ने अवैध शराब बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कलेक्टर कैशलेंद्र विक्रम सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ छापा मार अभियान जारी है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलालपुर में कुछ लोग हाथ भट्टी शराब बना रहे है जब  उनके ठिकाने पर छापा मारा गया तो वहाँ नाले के पानी का प्रयोग कर हाथ भट्टी से देशी अवैध शराब बनती मिली। उन्होंने बताया कि यहाँ से 7000 लीटर गुड़ लहान और 75 लीटर हाथ भट्टी शराब तैयार मिली। इसे जब्त कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये हैं। आबकारी पुलिस ने  दो आरोपी भी यहाँ से गिरफ्तार किये हैं। इस कार्रवाई में    आबकारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय के नेतृवत मे , व्रत प्रभारी सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा,एवं सुश्री सपना यादव मुख्य आरक्षक -सुरेश दिसोरिया  , नरेश चौहान, शिवनंदन शर्मा, महेंद्र सिंह गुर्जर,रामचरन शर्मा। आरक्षक – उत्तम दीक्षित, रामप्रकाश शाक्यवार , ब्रजेश नागर, सुशील करगेया,सुनील सिंह , सुरेन्द्र सोलंकी ,संजय भदौरिया , पंकज शर्मा, छविराज कदम,चंदशेखर पवार ,कपिल गुगनानी तथा  महिला आरक्षक अंजू खोइया, अकल कुटे ,और नर्मदा जाटव की सराहनीय भूमिका रही.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!