Press "Enter" to skip to content

शादी के 24 दिन पहले लापता हुई युवती, परिजन को पड़ोसी पर संदेह / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के मेनबाड़ा गांव में शादी से 24
दिन पहले ही युवती लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर संदेह जताया है।
युवती की मां ने बताया कि पड़ोसी युवक कार लेकर आया और बेटी को बिठाकर ले
गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला छानबीन शुरू कर दी है।

गगनदीन
कौर (23) पुत्री चैनसिंह सिक्ख निवासी मेनबाड़ा 1 जनवरी की रात घर से लापता
हो गई। परिजनों ने 2 जनवरी को मायापुर पुलिस थाने पहुंचकर सूचना दी है।
युवती की मां ने बताया कि रात 10 बजे सो गए थे, उसके बाद पड़ोसी मुख्तार
सिंह कार लेकर आया और बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने
गुमशुदगी दर्ज कर युवती सहित संदेही युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों
ने पुलिस को बताया कि गगनदीप की 25 जनवरी को शादी होने जा रही थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!