Press "Enter" to skip to content

अंधे कत्ल का हुआ खुलासा : शराब पीकर देता था गाली इसलिए कर दी थी हत्या / Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना पुलिस ने ग्राम नदनवारा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। हत्या का कारण मृतक द्वारा शराब पीकर गाली-गलौंज करना बताया जा रहा है जिससे परेशान होकर अारोपितों ने उसकी हत्या कर दी।

मिली जानकारी के नुसार 25 दिसंबर को ग्राम नदनवारा के हार में बाबूलाल जाटव की लाश जरिया वाले कुआ में डली मिली थी तथा पास के खेत मे काफी खून डला था जिस पर फरियादी कैलाश जाटव पुत्र दुल्लीराम जाटव निवासी ग्राम नदनवारा ककरोई पुरवा की रिपोर्ट पर से थाना खनियाधाना मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया था।

एसपी राजेशसिंह चंदेल एवं एएसपी व्दारा अज्ञात आरोपी की पतारसी कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा गया। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए दौराने विवेचना जानकारी मिली की रानू रजक पुत्र कम्मोदा रजक उम्र 27 एव लालू उर्फ भूपेन्द्र सिह चौहान उम्र 50 निवासीगण ग्राम नदनवारा शराब के नशे में थे और अपने घर जा रहे थे तभी वहां बाबूलाल रजक मिल गया और वह भी अधिक शराब पिए हुए था। बाबूलाल रजक उक्त लोगों के साथ गाली-गलौंज करने लगा जिस कारण पत्थर व लाठी से सिर मे चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी तथा लाश को छुपाने के उद्देश्य से पास के जरिया वाले कुआ मे उठाकर फेक दिया था तथा गुप्त सूत्रो से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनो आरोपी गाँव छोडकर कही बाहर भागने की फिराक मे है जिस पर श्रीमान एसडीओपी महोदय पिछोर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 जवरी को आरोपी लालू उर्फ भूपेन्द्र चौहान तथा रानू रजक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जुर्म कबूल करने पर उक्त दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया। इस कार्रवाई में निरी आलोकसिहं भदौरिया, सउनि रामवरनसिंह तोमर, जगदीश पाराशर, आर. जयवीर सिंह, अरूण मेवाफरोस, हरिओम गुप्ता, बनवारी भिलाला, रंजौर रावत की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!