Press "Enter" to skip to content

नई-नवेली दुल्हन को छोड़कर नाबालिग को लेकर भागा युवक, दो साल पुलिस ने पकड़ा / Khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर खनियांधाना क्षेत्र से आ रही है यहां दो साल से लापता एक नाबालिग को पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमद नगर से बरामद किया। पुलिस नाबालिग व उसे भगाकर ले गए युवक को अपने साथ खनियांधाना ले आई यहां कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार खनियांधाना का रहने वाले राहुल यादव पड़ोस में ही रहने वाली एक नाबालिग को अपने साथ भगाकर ले गया। बता दे कि राहुल की 9 माह पहले शादी हो चुकी है और वह प्रेम-प्रसंग के चलते नई-नवेली दुल्हन को छोड़कर नाबालिग को अपने साथ ले भागा। मामले में नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। यहां दो साल बाद पुलिस को मुखबिर जरिए सूचना मिली कि नाबालिग व युवक को अहमद नगर के सेंडी गांव में है। यहां पर पुलिस ने टीम भेजी और दोनों को बरामद कर लिया। बताया जाता है कि युवक ने नाबालिग से शादी कर ली थी अब वह बालिग हो गई है और उसके बच्चे भी है। पुलिस दोनों को पकड़कर खनियांधाना ले आई जहां सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!