Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में नर्सों व डॉक्टराें की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में नर्सों व डॉक्टरों द्वारा की जा रही लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई लापरवाही डॉक्टरों व नर्सों द्वारा बरती जा रही है। वहीं सोमवार की देर शाम एक प्रसूता की डिलीवरी के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद परिजन बिना पीएम कराए ही शव को अपने घर ले गए। प्रसूता ने एक लड़की को जन्म दिया था लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उसे एसएनसीयू यूनिट में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुरानी शिवपुरी निवासी फरजाना को परिजन सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जिला अस्पताल डिलीवरी के लिए लाए थे। यहां शुरूआत में तो किसी ने फरजाना को देखा नहीं। बाद में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद एक बेटी को जन्म दिया। बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। प्रसूता के भाई ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद में उसने नर्स को बताया कि उसकी बहन का हाथ ठंडा पड़ने लगा है जिस पर नर्स ने चैक किया तो कहा कि कुछ भी नहीं है और कंबल ओढ़ाकर चली गई। इसके बाद फरजाना की तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी जिस पर फिर नर्स को बुलाया गया और उसने एक इंजेक्शन लगा दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों को फोन लगाया लेकिन वह देर शाम को आए और आनन-फानन में फरजाना को लेवर रूम में ले गए और 10-15 मिनट बाद डॉक्टर नर्स गायब हो गए। फरजाना की मौत हो गई थी। मृतिका के भाई ने डॉक्टर न नर्सों को अपनी बहन की मौत का जिम्मेदार बताया।

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात नर्स प्रियंका और शिवांगी के साथ मारपीट कर दी। मंगलवार सुबह डॉक्टर नर्स कोतवाली पहुंचे और बताया कि दो दिन से स्पताल में भर्ती फरजाना नाम की महिला की अचानक तबीयत बिगडी तो इलाज शुरू किया। उसे अंदर लेकर गए तभी उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत किस कारण से हुई यह तो डॉक्टर जानते हैं, लेकिन महिला के साथ मौजूद लोगों ने हम दोनों की जमकर मारपीट कर दी। मामले को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों ने हड़ताल की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!