Press "Enter" to skip to content

नव वर्ष मिलन के साथ जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की नवीन कार्यकारिणी गठित / Shivpuri News

जेसी स्मिता सिंघल बनी नवीन अध्यक्ष, तनुजा गर्ग सचिव व संध्या अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत
 
शिवपुरी-
समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाली समाजसेवी संस्था जेसीआई 2020
कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नवीन कार्यकारिणी 2021 का गठन गत दिवस स्थानीय
वेदा होटल एबी रोड़ पर नव वर्ष मिलन समारोह के साथ किया। यहां जेसीआई
संस्था की आईपीपी जेसी श्रीमती आशु अग्रवाल की अध्यक्षता में निवृत्तमान
अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे, सचिव श्रीमती नीलम शिवहरे की मौजूदगी में
नवीन कार्यकारिणी 2021 का गठन किया गया। 

 

इस दौरान वर्ष 2021 के नवीन
अध्यक्ष पद पर श्रीमती स्मिता सिंघल को सर्वानुमति से चुना गया तो वहीं साथ
में कार्य करने वाली टीम में श्रीमती तनुजा गर्ग को सचिव व श्रीमती संध्या
अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान अपने अध्यक्षीय
पदभार को स्वीकार करने पर श्रीमती स्मिता सिंघल ने समस्त जेसीआई शिवपुरी
सुवर्णां टीम का आभार माना और विश्वास दिलाया कि मानव सेवा के क्षेत्र में
जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ऐसे जनोन्मुखी कार्यों को करेंगी जिससे ना केवल
मानव सेवा हो बल्कि स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के कार्यों
को समय रहते पूर्ण किए जाऐ, इसे लेकर समय-समय पर कार्यशालाओं के माध्यम से
रोजगारमूलक कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

 

 इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी
सुवर्णा की अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रही जिन्होंने अपनी
स्वीकृति नवीन टीम गठन और भावी भविष्य की योजनाओं में सम्मिलिन होने का
आश्वासन दिया। इस दौरान इस नवगठित कार्यकारिणी के गठन में जेसी श्रीमती
नंदा खंडेलवाल, जेसी श्रीमती सुधा गुप्ता, जेसी श्रीमती रानी गोयल, जेसी
श्रीमती निशा गोयल, जेसी श्रीमती कुसुमलता राठौर, जेसी श्रीमती भारती जैन,
जेसी श्रीमती रश्मि गोयल, जेसी श्रीमती संजना जैन, जेसी श्रीमती अंजू
अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प अर्पित कर बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन जेसी श्रीमती कमलेश सक्सेना व जेसी श्रीमती रिजवाना
खान ने किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष मिलन समारोह की बधाईयां
दी।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!