Press "Enter" to skip to content

जिला कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक कल / Shivpuri News

शिवपुरीं जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न मुद्दो पर सदस्यों के बीच रायशुमारी की जाएगी। प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गुना चुंगी नाका वायपास चौराहे पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने यह अत्यावश्यक काय्रकर्ता बैठक आयोजित की है जिसमें कांग्रेस के सभी वर्गों, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनाें, प्रकोष्ठों, मंडल, सेक्टर आदि के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी आमंत्रित हैं। बैठक में सदस्यता महाअभियान, जनजागरण अभियान की समीक्षा और घर-घर चलो अभियान का क्रियान्वयन सहित आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!