शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी तिराहा व वर्मा काूलोनी में एक रात में तीन आगजनी की घटना हुई। घटना वाली रात की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने शुक्रवार की रात युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उसने सुलोचन का नशा किए हुए था और उसी नशे में घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक बंटी उर्फ गुड्डू यादव (27) निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बंटी यादव ने झांसी तिराहा शिवपुरी पर मोहन 59 वर्ष पुत्र बद्री पसाद गुप्ता की हार्ड वेयर दुकान के बाहर रखी कार व लोडिंग में आग लगा दी। घटना में दोनों वाहन पूरी तरह राख हो गए। पुलिस ने बताया कि युवक ने झांसी तिराहे पर फतेहपुर जाने वाले टर्न पर दुकानों के आगे बनी झोंपड़ी को भी जलाया गया है। तीसरी आगजनी की घटना वर्मा कॉलोनी में दुर्गेश गोस्वामी के घर के बाहर हुई। सीसीटीवी कैमरा दखा तो युवक 12:32 बजे पहुंचा और साइड में बैठकर टायर में आग लगा दी। आग लगने से टायर फट गया आर डरकर युवक भाग गया। इसी दौरान परिजन भी जल गए। आगजनी की घटना से लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। कोतवाली टीआई सुनील खैमरिया ने बताया कि तीन जगह आगजनी की घटनाएं होने और दो जगह फुटेज मिलने के बाद युवक की तलाश की। हुलिए के आधार पर युवक को पहले नीलगर चौराहा क्षेत्र में ढूंढा, बाद में वर्मा कॉलोनी के बंटी उर्फ गुड्डू यादव के रूप में पहचान हुई। गिरफ्तारी के बाद युवक ने आग लगाना स्वीकार किया लेकिन आग लगाने की वजह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। युवक सुलोचन व शराब का नशा करता है।






Be First to Comment