Press "Enter" to skip to content

ससुराल से लौटे युवक ने जंगल में लगाई फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी। अमोलपठा चौकी क्षेत्र के उड़वाहा के जंगल में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार रणवीर लोधी 22 वर्ष निवासी जयनगर गुजरात से लौटा था। तीन दिन पहले ही ससुराल ग्राम लभेड़ा तहसील पिछोर गया था। ससुराल से बुधवार को ही जयनगर लौट आया था। पिता से बातचीत करने के बाद गुरूवार की सुबह गायब हो गया। शुक्रवार की शाम 4 बजे उड़वाहा के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शुरूआत में मृतक की शिनाख्त नहीं हा सकी। देर रात मृतक की शिनाख्त रणवीर के रूप में हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!