Press "Enter" to skip to content

दरिंदा बना पति : महिला को वीडियो चैटिंग करना पड़ा महंगा, मारपीट कर किया आप्राकृतिक कृत्य / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पति पति ने ना सिर्फ पत्नी की मारपीट की बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। घटना में महिला गंभीर घायल हो गई। वह तो गनीमत रही कि समय पर उसके रिश्तेदार आ गए नहीं तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठती। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। यही बात उसके पति को नागवार गुजरी और घटना को अंजाम दे दिया। वहीं दूसरी तरफ मामला दहेज को लेकर भी बताया जा रहा है। फिलहाहाल मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती 31 वर्षीय महिला निवासी गांधी कॉलोनी ने बताया कि उसकी शादी 2 माह पहले शिवपुरी के रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद पति व ससुराली जन दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब महिला ने यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने पति व ससुराल जनों को समझाइश दी जिसके बाद वापस वह ससुराल आ गई और अलग से किराए का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी। महिला ने बताया कि 27 जनवरी को जब अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी उसी समय उसका पति जो कि मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है आ गया वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला के पति को गुस्सा आया। पति ने उसका मोबाइल छुड़ाकर फेंक दिया और बड़ी बेरहमी से मारपीट कर दी। महिला के अनुसार पति ने ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इतने में महिला के रिश्तेदार आ गए और उसे बचा लिया गंभीर अवस्था में महिला को रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!