शिवपुरी। चौरासी क्षेत्र गहोई वैश्य महिला सभा की ऊर्जावान सेवा भावी अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे के नेतृत्व महिला सभा की कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने शिवपुरी सहित सिरसौद, भौती, पिछोर में पहुंचकर जरूरत मंद महिलाओं, बालिकाओं और वृद्धजनों को इस कड़ाके की ठिठुरती सर्दी मे उनके बीच गरम कंबलों को वितरित कर सेवा भावी कार्य किया। इस कार्यक्रम में मप्र शासन की राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महिला वित्त विकास निगम की चैयरमैन अमिता चपरा सहित कार्यकारिणी की पदाधिकारी चौरासी क्षेत्रमहिला सभा सचिव तरूणा नीखरा, अंजू गुप्ता, ज्योति चौधरी, सुलेखा चौधरी, रजनी बिलैया, ज्योति बिलैया, मोहिनी गुप्ता, वंदना बडेरिया, जूली छिरौल्या, महिला मण्डल शिवपुरी अध्यक्ष सुनीता कनकने, पिछोर महिला मण्डल अध्यक्ष जया बडेरिया, सिरसौद महिला मण्डल अध्यक्ष मालती नीखरा, नीलमगेडा, रामदेवी बडकुल, रानी अमर, गीता नगरिया, मंगलासेठ सहित शिवपुरी, पिछोर, सिरसौद महिला मंडल शामिल रही।
चौरासी क्षेत्र गहोई वैश्य महिला महासभा के साथ राज्यमंत्री अमित चपरा ने किया कंबलों का वितरण / Shivpuri News




