Press "Enter" to skip to content

बरखेड़ा और देवरीखुर्द में चार घरों में सेंधमारी, लाखों रुपए का सोना व कैश ले गए चोर / Pohari News

पोहरी/शिवपुरी‎ पोहरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा और ‎देवरीखुर्द गांव में बुधवार-गुरुवार की ‎दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने चार‎ घरों में सेंधमारी कर कुल 2.10 लाख‎ रु. कैश सहित लाखों का सोना व‎ बाइक चुराकर ले गए हैं। बेरखेड़ा गांव‎ से नई दुल्हन के 19 तौला सोने व‎ 2.50 किग्रा चांदी के गहने सहित घर‎ में रखे 1.50 लाख रुपए कैश चोरी‎ गया है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज‎ कर मामला विवेचना में ले लिया है।‎ ग्राम बरखेड़ा गांव के रामगोपाल‎ पुत्र हरिसिंह यादव ने पोहरी थाने में‎ गुरुवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई‎ है। रामगोपाल का कहना है कि अज्ञात‎ बदमाशों ने उनके व बड़े बेटे के कमरे‎ की बाहर से कुंदी लगा दी। छोटे बेटे‎ के कमरे से नई दुल्हन के सोने के हाथ‎ फूल, हार, बेंदा, चूड़ियां, बाजूबंद, दो‎ अंगूठी व तीन जंजीर सहित 19 तौला‎ सोना और ढाई किलोग्राम चांदी के‎ आभूषण चुराकर ले गए हैं। इसी के‎ साथ 1.50 लाख रुपए कैश और‎ दुल्हन की महंगी साड़ियां व अन्य‎ सामान चोरी गया है।‎ बड़ी बहू को लेने गया था‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎

छोटा बेटा, उसी कमरे को चोरों‎ ने निशाना बनाया: फरियादी‎ रामगोपाल यादव का कहना है कि‎ पिछली साल ही छोटे बेटे विकास‎ यादव की शादी की थी। बड़ी बहू को‎ लेने के लिए विकास चला गया।‎ बुधवार की रात नींद लगी और गुरुवार‎ की तड़के 4 बजे नींद खुली। बाहर‎ की तरफ धक्का देने पर गेट नहीं खुले‎ तो बड़े बेटे अनिरुद्ध को कॉल किया।‎ उसके कमरे की कुंदी भी बाहर से‎ बदमाशों ने बंद कर दी थी। किसी‎ तरह कुंदी में फंसी तौलिया को‎ निकाला और बड़े बेटे के कमरे की‎ कुंदी खोली। छोटे बेटे के कमरे में‎ पहुंचे तो बदमाश सारा माल समेटकर‎ ले जा चुके थे।‎

चोरों का सुराग लगाकर‎ खुलासे का प्रयास कर रहे हैं‎

दो गांवों से अज्ञात चोर ताले‎ तोड़कर 1 लाख कैश और 10‎ तौला सोने के गहने चोरी करके ले‎ गए हैं। मामला दर्ज कर पड़ताल‎ कर रहे हैं। चोरों का सुराग लगाकर‎ खुलासे का प्रयास कर रहे हैं।

एसएन राजपूत, एसडीओपी‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!