शिवपुरी। दिनारा कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार 60 साल के दादा की मौत हो गई है जबकि 17 साल की नातिन गंभीर रूप से घायल है। गुरुवार की शाम कोचिंग से आते वक्त सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सुगनसिंह (60) पुत्र किशनलाल लोधी निवासी जनकपुर अपनी नातिन कशिश (17) पुत्र राजू लोधी को छुट्टी होने पर कोचिंग से घर लौट रहे थे। कृष्णा होटल स्थित चौराहे पर शाम 4:30 बजे ट्रक क्रमांक जीजे27 टीटी8486 ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शगुन व कशिश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए परिजन झांसी ले गए। इलाज के दौरान शगुन की मौत हो गई है।
नातिन को कोचिंग से लेकर लौट रहे दादा में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत / Dinara News




