शिवपुरी। शहर के झांसी तिराहे में गुरुवार रात श्रीराम हार्डवेयर और खेड़ापति मिष्ठान भंडार में आग लग गई। इस आग में दोनों दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। दोनों ही दुकानों के संचालकों ने आशंका जताई है कि आग किसी ने जानबूझ कर लगाई है।
आगजनी में श्रीराम हार्डवेयर पर रखा एक ऑटो और बाइक भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि, दुकान मालिक और लोगों की सक्रियता के कारण दोनों ही वाहनों को बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि यह आगजनी की घटना दुकान के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के कारण घटित हुई है।
हार्डवेयर व मिष्ठान की दुकान में आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News




