जानवरों के काटने पर एन्टी रेबीज इंजेक्शन अवश्य लगवाए / Shivpuri News

शिवपुरी। रेबीज के संक्रमण को रोकने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना आवश्यक होता है। वर्तमान में शिवपुरी जिले की समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में एन्टी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। जिले के समस्त नागरिकगण कुत्ता, बिल्ली, सूअर, बंदर आदि जानवरों के काटने पर एन्टीरेबीज इंजेक्शन अवश्य लगवाए। ऐसे जानवर विशेषकर कुत्ते के काटने से रेबीज का संक्रमण होने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसमुदाय से अपील की है कि किसी व्यक्ति को इन जानवरों में से कोई भी जानवर यदि काटता है तो तुरंत समीप के शासकीय अस्पताल में जाये और एंटी रेबीज इंजेक्शन सम्पूर्ण डोज लगवाना सुनिश्चित करें। रेबीज के लक्षणों में सम्पूर्ण शरीर में दर्द होना, बुखार आना, चिडचिडा एवं उग्र स्वभाव, व्याकुल होना, हर चीज से डरना शामिल है। एंटी रेबीन इंजेक्शन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।