Press "Enter" to skip to content

शादी के बहाने नाबालिग को बेचने का प्रयास, एसपी के पास पहुंची नाबालिग / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के ग्राम कठमई सहरिया आदिवासी बस्ती में एक नाबालिग को बेचने व उसकी शादी कराने का मामला सामने आया है। जब इस बात की खबर नाबालिग को लगी तो वह घर से भाग गई और आत्महत्या करने के लिए रेल की पटरी पर जा पहुंची। यहां एक व्यक्ति ने उसे समझाईश दी जिसके बाद वह घाटीगांव में अपने जीजा के यहां चली गई। यहां से नाबालिग के जीजा ने सहरिया विकास परिषद के सदस्यों को सूचना दी। जिन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए नाबालिग को एसपी ऑफिस लेकर पहुंचे यहां नाबालिग ने अपनी पूरी व्यथा बताई।

नाबालिग ने बताया कि वह शिवपुरी के ग्राम कठमई की रहने वाली है। बीते रोज उसकी मां व उसके सौतले पिता ने जीजा के साथ मिलकर किसी अन्य जाति के युवक से उसकी शादी रुपए लेकर तय कर दी। जब नाबालिग ने शादी से इंकार कर दिया तो उसे कमरे में बंद कर दिया और कुल्हाड़ी व लाठी लेकर उसे मारने का भय दिखाकर शादी करने के लिए धमकाया। किसी तरह नाबालिग उक्त लोगों के चंगुल से छूटकर भाग गई। भागने के बाद वह रेलवे पटरी पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची। यहां एक युवक ने उसे देख लिया और बातचीत की। यहां उसने पूरा मामला बताया जिस पर उक्त युवक ने उसे समझाया जिसके बाद नाबालिग घाटीगांव अपने जीजा के यहां चली गई। यहां उसके जीजा ने मामले की जानकारी सहरिया विकास परिषद के सदस्यों को दी। जिस पर वह नाबालिग को लेकर एसपी के पास पहुंचे यहां मामले को संज्ञान में लेते हुए नाबालिग के बयान दर्ज किए गए।

इनका कहना है

मामले को लेकर सहरिया विकास परिषद के केशव प्रसाद बरोदिया ने बताया कि नाबालिग के जीजा ने मामले की जानकारी दी। जिस पर हम उसे एसपी ऑफिस लेकर आए और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की।

यह बोले टीआई

नाबालिग दो दिन पहले लापता हुई थी जिसकी सूचना उक्त नाबालिग के माता-पिता ने थाने में दर्ज करवाई थी। आज नाबालिग को सहरिया विकास परिषद के सदस्य लेकर आए हैं। यहां तक नाबालिग द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी जांच की जाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सुनील खैमरिया, टीआई कोतवाली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!