शिवपुरी। रिपब्लिक डे पर कलेक्टर सर द्वारा बच्चो के पोषण स्तर में सुधार एवम किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को अनीमिया से बचाव के लिए 5000 पोषण वाटिकाएं लगवाने के लिए समुदाय को प्रेरित करने के लिए एवं समाज में मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए शक्तिशाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल को कलेक्टर अक्षय कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी महिला बाल विकास देवेन्द्र सुंदरियाल भी उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा रवि गोयल से कहा कि इसी प्रकार सरकार के साथ मिलकर समाज में बेहतर बदलाव के लिए अच्छे से अच्छे कार्य करते रहें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
उत्कृष्ट कार्य के लिए शक्तिशाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल सम्मानित / Shivpuri News




