Press "Enter" to skip to content

रुपए अटके तो हेल्पलाइन पर लगाया फोन, ठग ने सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर निकाल लिए 1 लाख / Shivpuri News

शिवपुरी। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी शाखा शिवपुरी के एक एजेंट
से अज्ञात ठग ने 1 लाख ठग लिए । 40 हजार रुपए अटकने पर एजेंट ने टोल फ्री
नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले व्यक्ति ने नाम व फेल ट्रांजेक्शन की
पूरी जानकारी तुरंत बता दी। कंपनी के एजेंट को भी विश्वास हो गया। ठग ने
भरोसे में लेकर एजेंट से मोबाइल में एनीडेस्क एपी डाउनलोड करा लिया और पलक
झपकते ही एक लाख पार कर दिए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी
के मुताबिक न्यू इंडिया इंश्योरेंस शिवपुरी के एजेंट प्रदीप कुमार जैन ने
सिटी कोतवाली पुलिस थाने में ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज कराया है। प्रदीप जैन
का कहना है कि 2 जनवरी को अपने बैंक खाते से कंपनी के न्यू इंडिया पोर्टल
एप पर 40 हजार भेजे थे, लेकिन एप में यह रकम नहीं पहुंची।

24
घंटे बाद एप में दर्ज टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले व्यक्ति
ने नाम लिया और कहा कि आपका 40 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन फेल हो गया है।
कंपनी एप के टोल फ्री नंबर पर प्रदीप को भी आभास नहीं हुआ। ठग ने मोबाइल
में गूगल प्ले स्टोर से एनीडेस्क एप डाउन लोड करने की बात कही। जैसे ही
एनीडेस्क एप डाउनलोड हुआ और पलक झपकते ही 1 लाख रुपए खाते से ट्रांसफर हो
गए।

 

झारखंड के देवपुरा के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ

ठगी
के इस मामले के बाद साइबर पुलिस सक्रिय हो गई है। जिस बैंक खाते में एक
लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है, वह झारखंड के देवपुरा का बताया जा रहा है।
साइबर प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि बैंक को भी नोटिस दिया है। सीडीआर भी
निकलवा रहे हैं।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!