Press "Enter" to skip to content

तेंदुए का आतंक : तालाब किनारे चर रही बकरियों पर किया हमला, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास की ग्राम पंचायत ढकरोरा के ग्राम खासखेड़ा में आज फिर खूंखार तेंदुए ने घात लगाकर तालाब किनारे चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तेंदुए ने भागते हुए बकरियों का पीछा कर एक बकरी को अपना शिकार बना लिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी परमाल बघेल के अनुसार वह अपनी बकरियों को चरा रहा था, इसी दौरान जब वह बैठा हुआ था तो उसे बकरियों में भगदड़ नजर आई। उसने देखा कि बकरियों के पीछे एक तेंदुआ पड़ा हुआ था और भागती हुई बकरियों में से उसने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर गांव के कुछ लड़के आ गए और उन्हेंने तेंदुआ का पीछा कर उसे भगा दिया।

लगतार बढ़ रहे हमले

ग्राम खसखेड़ा में एक खूंखार तेंदुआ अब मवेशियों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है। पिछले पखवाड़े भर में तेंदुए ने तीसरी बार मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। आज के हमले के अलावा तेंदुआ 20-21 जनवरी की रात बागड़ में घुस कर 30 भेड़ों पर हमला कर चुका है और अब लोग मवेशियों को अकेला छोड़ने में डरने लगे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!