गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवपुरी पर ध्वजारोहण किया / Shivpuri News

शिवपुरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी बरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला मीडिया विकास दंडौतिया ने बताया कि देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा जनों ने पहुंच गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लासपूर्ण के साथ मनाया और एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 7वर्ष के शासनकाल में गणतंत्र को मजबूत रखने के लिए जो कार्य किए जाने चाहिए वह सब हुए हैं। इसमें चाहे धारा 370 को हटाना या फिर राम मंदिर बनाने का निर्णय हो या फिर कोरोना से लड़ाई के लिए देशवासियों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ विश्व के देशों वैक्सीन देना हो । सभी में भारत की आत्म निर्भर तस्वीर सामने आई है सामरिक शक्ति के रूप में भी भारत उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं विश्व में भारत की बुलंदी का झंडा लहराया है आज विश्व में भारत को मजबूत देश माना जाता है।