विकास कार्यों में प्रदेश में जिला पंचायत शिवपुरी को प्रथम स्थान लाना मेरी पहली प्राथमिकता: उमराव मरावी / Shivpuri News

उमराव मरावी ने जिला पंचायत सीईओ का पदभार किया ग्रहण

बैठक के दौरान की योजनाओं की समीक्षा

शिवपुरी। शिवपुरी। शिवपुरी जिला पंचायत में सीईओ एचपी वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद अब सीईओ का पदभार उमराव मरावी ने ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने सर्वप्रथम शिवपुरी की जनपद पंचायत में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उन्होंने चल रही योजनाओं की समीक्षा की और अपना रुख स्पष्ट करते हुए कह दिया है कि सभी विकास कार्यों और चल रही योजनाओं को लेकर किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पंचायत सीईओ मरावी ने कहा विकास कार्यों में जनपद और जिला पंचायत शिवपुरी को मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी इसके अलावा पंचायतों के विकास और खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा कि पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी विकास कार्यों में लापरवाही बारतेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने अपने कार्य को ठीक ढंग से करने पर फोकस करने के लिए बैठक में जनपद सीईओ सहित कर्मचारियों को निर्देश दिए। आपको बता दें कि इससे पहले उमराव मरावी भोपाल में अपर कलेक्टर पद पर कार्यरत थे और वह अपनी कार्यशैली को लेकर सदैव प्रसन्नता बटोरते रहे हैं शिवपुरी में भी उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है कि योजना और विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों ओर कर्मचारियों को समय.समय पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।