खनियांधााना। खनियांधाना के ग्राम पाटनपुर में एक अजीम मामला सामने आया। यहां शिक्षकों ने लपरवाही करते हएु राष्ट्रध्वज को तिरछा फहरा दिया। राष्ट्रध्वज तिरछा फैलने के कारण शिक्षकों द्वारा उसका अपमान किया गया। तिरछा लहराते इस राष्ट्रध्वज का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में एक नहीं बल्कि कई शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन सभी ने सिर्फ ध्वजारोहण की औपचारिकता निभाने पर ध्यान दिया। इसी का परिणाम रहा कि किसी ने यह नहीं देखा कि राष्ट्रध्वज किस तरफ से फहराया जा रहा है। मामले को लेकर जब बीआरससी खनियांधाना मुकेश पटेरिया से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मौके पर सीएसी सहित दो लोगों को भ्ज्ञेजा है जो गांव के लोगों का पंचनामा बाकर भी लाएंगे। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाटनपुर में शिक्षकों ने तिरछा फहरा दिया तिरंगा / Khaniyadhana News




