शिवपुरी। कैंसर पीड़ित मां के उपचार के लिए सहायता राशि की मांग लेते हुए बेटियां जनसुनवाई में पहुंची। नीतू कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वह मनियर के वार्ड क्रमांक 15 में रहती हैं। उसकी मां मालती कुलश्रेष्ठ कैंसर रोग से पीड़ित है जिनका इलाज ग्वालियर के कैंसर अस्पताल में चल रहा है। चूंकि उसके पिता एक मजदूर है व मां आशा सहयोगिनी है। आमदनी न होने के कारण वह कैंसर के इलाज कराने में सक्षम नहीं है। इसलिए हमारी आथ्रिक मदद की जाए जिससे हम अपनी मां को बचा सकें।
कैंसर पीड़ित मां की सहायता के लिए बेटियां पहुंची जनसुनवाई में / Shivpuri News




