Press "Enter" to skip to content

जीवन में मनुष्य का आना-जाना एक प्रक्रिया है लेकिन सद्कर्म उसकी अपनी पहचान है : समाजसेवी सुनील अग्रवाल / Shivpuri News

युवा व्यावसाई स्व.राकेश जैन प्रेमस्वीट्स केे आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर, भावनाओं से किया याद

शिवपुरी। जीवन में मनुष्य का आना-जाना एक प्रक्रिया है लेकिन व्यक्ति के सद्कर्म ही उसकी पहचान होते है यही सद्कर्म शहर के युवा व्यावसाई स्व.राकेश जैन प्रेमस्वीट्स के थे जिन्हेांने अपने छोटे से जीवन में एक ओर जहां सफल व्यावसाई हुए तो वहीं समाजसेवा, धर्म-कर्म और पीडि़त मानव सेवा के रूप में अनेकों सेवाभावी संस्थाओं से जुड़कर जनसेवा के कार्य किए है ऐसी पुण्यात्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उक्त भावनाऐं प्रकट की शहर के युवा व्यावसाई, समाजसेवी स्टार गोल्ड होटल संचालक व प्रॉपर्टी व्यावसाई सुनील अग्रवाल (मोनू) का जिन्होंने शहर में युवा व्यावसाई स्व.राकेश जैन के आकस्मिक निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास गोयल के द्वारा अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं के बीच से स्व.राकेश जैन प्रेमस्वीट्स का आकस्मिक निधन ना केवल जैन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है बल्कि युवाओं के बीच से भी एक ऐसा युवा साथी इस दुनिया से चला गया जो कि आने वाले समय में कहीं ना कहीं युवाओं का प्रेरक मार्गदर्शक बनने जा रहा था लेकिन ईश्वर की नीति के आगे किसी की नहीं चलती, ऐसे भावपुरूष स्व.राकेश जैन प्रेमस्वीट्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते है। लायन्स क्लब साउथ के निवृत्तमान सचिव ला.सौरभ सांखला ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में क्लब परिवार की ओर से कहा है कि निश्चित रूप से एक हंसता-खेलता और हंसमुख व्यवहार के धनी भाई राकेश जैन प्रेमस्वीट्स समस्त लायन्स क्लब साथियों का अभिन्न हिस्सा थे उनका वाकपटुता, मंच संचालन, शायरियों के माध्यम से अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने की कला यह सभी के जेहन में बसी हुई है आज उनका आकस्मिक निधन समस्त लायन्स क्लब के लिए अपूणर््ीय क्षति है हम समस्त क्लब साथियो की ओर से स्व.राकेश जैन प्रेमस्वीट्स की स्मृतियों को विभिन्न सेवा गतिविधियों के रूप में संजोकर हमेशा उन्हें अपने बीच मौजूद रखने का प्रयास करेंगें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!