
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत बारई रोड पर रहने वाले एक युवक की बाइक चोर चुरा ले गए। पुरुषोत्तम कुशवाह ने बताया कि 5 जनवरी को शाम के समय उसने अपनी बाइक को घर के सामने खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो देख कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया आैर मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment