सांसद शेजवलकर ने करैरा प्रवास के दौरान बूथ विस्तारक सहित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की
करैरा। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सोमवार को करैरा प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।
सासंद शेजवलकर ने करैरा रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बूथ विस्तारक योजना सहित अनेक विषयों पर चर्चा की।
सांसद शेजवलकर बूथ विस्तारक योजना भाजपा पार्टी महा अभियान के तहत करैरा मंडल के बूथ नंबर 224 सोन चिरैया अभ्यारण पर पहुंचकर बूथ समिति की बैठक में शामिल हुए।
सांसद शेजवलकर ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना भाजपा का सबसे बडा अभियान है। कुशभाऊ ठाकरे के जनशताब्दी् वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बडा महा अभियान है।
सांसद शेजवलकर ने कहा कि बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत हम सभी का दायित्व है कि खूब मेहनत और लगन के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें। सांसद शेजवलकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उन्हें जो दायित्व मिले है उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें। इस अभियान को प्रभावी बनाने‚ बूथ स्तर तक ले जाने के लिये पार्टी नेतृत्व बिना रूके‚ बिना थके लगा हुआ है ।हम सभी को भी हमें समर्पित रह कर इस अभियान को बूथ तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभानी है। करई मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद शेजवलकर का स्वागत किया गया।
सांसद करैरा विधानसभा के करई मण्डल के बूथ नं. 125 ग्राम रोनीजा में बूथ विस्तारक की बैठक में भी शामिल हुए। यहां भी उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुये इस मण्डल में चलाये जा रहे बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की। सांसद शेजवलकर के कार्यक्रमों व बूथ विस्तारक बैठक में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा शिवहरे, करैरा मण्डल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, करई मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, वनवासीय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह पटेल, अरविन्द् बेडर, बीके गुप्ता्, धनीराम यादव, धर्म यादव, रामकुमार यादव, सुधा त्रिपाठी, अटल तिवारी, धर्मेन्द्र रावत, हरनारायण पाण्डे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम दोनी में चल रही रामचरित मानस के समापन अवसर पर सांसद शेजवलकर शामिल हुए और यहां उपस्थित श्रृद्धालुओं से बातचीत की।
सांसद शेजवलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत की माता रामश्री रावत के निधन पर रावत के गांव सड़ में पहुंचकर माताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।






Be First to Comment