Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में वेबीनार का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में एक बेबी नार का आयोजन किया जिसमें प्राचार्य शिक्षक एवं विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया वेबीनार को आयोजित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय शर्मा ने कहा की बालिकाओं के विकास के बिना उन्नत समाज की परिकल्पना एक कोरी कल्पना है । महिला एवं पुरुष दोनों एक रथ के दो पहिया है दोनों के समुचित विकास के बिना एक राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता।

महिलाओं के क्षेत्र में भारत का इतिहास बहुत ही गौरवान्वित रहा है पालतू पूर्व प्रधान सोच के कारण महिलाओं को समाज में उचित स्थान नहीं दिया गया जब उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला है तो शिक्षा, साहित्य, अंतरिक्ष, विज्ञान, व्यापार, सुरक्षा आदि के क्षेत्र में महिलाओं ने अपना परचम लहरा दिया है राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे बालिकाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। वेबीनार का संचालन माला देवी ने किया तथा संपूर्ण कार्यक्रम का संबंध है वरिष्ठ शिक्षक मोहन मुरारी मिश्र ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!