पत्रकार अजय राज सक्सैना पर झूठा प्रकरण दर्ज कराने के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। पत्रकार अजय राज सक्सैना पर झूठा प्रकरण दर्ज कराए जाने के विरोध में जिले के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पत्रकार अजय राज सक्सैना ने अभी कुछ माह पूर्व फायनेंस कंपनी का काम लेकर आए थे और उसी कंपनी का काम कर रहे थे। जगतसिंह आदिवासी निवासी अर्जुन गंवा ने एक गाड़ी फायनेंस करवाई थी जिसकी कुछ किस्तें तो दी लेकिन बाद में किस्तें चुकाना बंद कर दी। कंपनी के कर्मचारियों ने कई बार किस्त के लिए चक्कर काटे लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। जिस पर उसकी बाइक सीज कर दी गई। जिसका बदला लेने के लिए जगतसिंह ने थाने में झूठा शिकायती आवेदन दिया जिसकी पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किए केस दर्ज कर लिया। आवेदन के माध्यम से पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।