शिवपुरी| बैराड़ के जरियाखुर्द गांव का 19 साल का युवक घर पर मोबाइल व पर्स रखकर चला गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अमन धाकड़ (19) पुत्र बाइसराम धाकड़ निवासी ग्राम जरियाखुर्द 21 जनवरी की दोपहर से लापता है। पिता बाइसराम ने 23 जनवरी की बैराड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि 21 जनवरी की दोपहर 2 बजे घर पर मकान बन रहा था। बेटा अमन धाकड़ बिना बताए अपना पर्स व मोबाइल छोड़कर कहीं चला गया। शाम तक घर नहीं आया तो हमने गांव में आसपास तलाशा तो कहीं कोई पता नहीं चला। फिर 22 जनवरी को रिश्तेदारों व अमन क मिलने वालों के यहां तलाश किया। इसके बाद भी अमन का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
मोबाइल व पर्स छोड़कर युवक लापता / Shivpuri News




