शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने नवाब साहब रोड स्थित रावत मोबाइल शॉप पर हाथ साफ कर दिया चोर यहां से ₹100000 की नकदी ₹400000 के मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद दुकान संचालक ने चोरों का पता बताने पर 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार दुकान वाले शिव कुमार रावत ने बताया कि उसकी नवाब साहब रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है वह सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने-बेचने एवं रिपेयरिंग का काम करते हैं। आज सुबह दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी अनिकेत राठौर का फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जानकारी मिलते ही मैं तुरंत दुकान पर पहुंचा और देखा कि सर में लगे हुए ताले टूटे हुए पड़े हैं। दुकान के अंदर जाकर देखा तो उसमें रखे मोबाइल कीमत करीब ₹400000 में रखी ₹100000 की नकदी गायब थी। खास वजह है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के प्लग निकाल दिए थे इसके बाद घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment