शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी चौराहे के पास शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक में डंपर के पीछे आ
रही बोलेरो चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार छोटू (28) मोतीलाल रजक निवासी मकरारा कोलारस हाल निवासी लालमाटी शुक्रवार की रात 10 बजे शक्तिपुरम खुड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक ने अपने घर जा रहा था। छोटू जैसे ही अपनी बाइक से पोहरी चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर के पीछे से ओवरटेक करते हुए बोलेरो गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया मौके पर पहुंचे और छोटू रजक को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर बोलेरो वाहन व चालक की तलाश शुरु कर दी है।






Be First to Comment