शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी वायपास पर आज एक शराबी ट्रक चालक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। चालक ने पहले एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद वह दो बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। घटना में कार सवार भागीरथ कुशवाह, बाइक चालक नरेंद्र कुशवाह निवासी 6 नंबर कोठी फिजीकल व राहुल कुशवाह पुत्र भागीरथ कुशवाह को चोटें आई हैं। घटना के बाद ड्रायवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बताया जाता है जब ड्रायवर को पकड़ा था तब वह शराब के नशे में धुत्त था।
शराबी ट्रक चालक का सड़क पर कोहराम, कार व बाइक चालकों को उड़ाया / Shivpuri News




