
शिवपुरी। बीते रोज पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा ने कंट्रोल रूम शिवपुरी में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के एसडीओपी और थाना प्रभारियों को अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए बेहतरीन ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में महिला संबंधित लंबित अपराधों, गुम बालक-बालिकाओं का पता लगाने के साथ सीएम हेल्पलाइन में लंबित चल रहे मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अवैध रेत, पत्थर खदान से उत्खनन, मिलावटखोरों एवं कालाबाजारी के प्रकरणों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए वहीं अवैध अतिक्रमण व गंभीर अपराधाों में आरोपितों की गिरफ्तारी कर प्रकरणों का जल्द निराकरण करने की बात भी कही।

इस अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस, शिवपुरी, पोहरी, पिछोर, करैरा, महिला प्रकोष्ठ, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, कण्ट्रोल रूम प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




