Press "Enter" to skip to content

जल प्रदाय योजना के तहत 219 गांव में पहुंचेगा मड़ीखेड़ा का पानी : लीलाधर / Shivpuri News

जल प्रदाय योजना पर जल जीवन मिशन का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी। ग्राम भारती महिला मंडल संस्था द्वारा शिवपुरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजना पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन सनराइज होटल में किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर एवं मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जीएल बैरागी एसडीओ मड़ीखेड़ा, केपी गुप्ता पीएचई सब इंजीनियर, एसके गुप्ता मड़ीखेड़ा सब इंजीनियर उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा की गई।

लीलाधर गडेकर द्वारा जल जीवन मिशन पर प्रकाश डालते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि शिवपुरी अनुभाग के 219 गांव में मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत हर घर जल योजना के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा प्रचार प्रसार एवं क्षमता वर्धन का कार्य किया जाएगा।

इस विषय को लेकर विस्तार में चर्चा की गई तथा एलएनटी की टीम द्वारा केशव सिंह तोमर से फील्ड में आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर द्वारा कहा गया कि आप की फील्ड में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा कर निदान करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान वन विभाग की रेंजर पिंकी रघुवंशी, केशव गोयल महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, नीलम पटेरिया महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, मनोज निगम शिक्षा विभाग बीओ, अंगद सिंह तोमर शिक्षा विभाग बीआरसीसी, संतोष शर्मा स्वास्थ्य विभाग बीसीएम, धीरज नागले मध्यांचल ग्रामीण बैंक नितिन जैन स्वच्छ भारत मिशन बीसी, प्रतीक अग्रवाल पीएचई बीसी, सचिन बामोनोटे टीम लीडर जल निगम, पीयूष चौधरी टीम लीडर एसक्यूसी, दीपेंद्र पटोरिया प्रोग्राम मैनेजर एलएनटी एवं जनपद सदस्य आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन परियोजना प्रबंधक दीपिका लांबा द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!