शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 अंतर्गत आयोग से प्राप्त डीएमएम के वितरण, वापसी एवं अभिलेख संधारण कार्य में लापरवाही बरतने पर सामाजिक न्याय विभाग के सहायक ग्रेड-3 शिवकुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबित अवधि में श्री सोनी का मुख्यालय मूल पदस्थ विभाग उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवपुरी रहेगा।
लापरवाही बरतने पर सहायक वर्ग तीन शिवकुमार निलंबित / Shivpuri News




